लक्ष्मीपुर। बीती रात गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने जंगल में टेढ़ी बीट के रास्ते बालू ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। टीम ने चालक को पकड़ लिया। वनकर्मी रामफेर व प्रेम चौबे ने बताया है कि अवैध खनन कर ट्राली पर लदा बालू लेकर चालक जंगल क्षेत्र में बेखौफ जा रहा था। वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन की गति तेज कर दी। काफी मशक्कत के बाद चालक समेत वाहन को कब्जे में लिया। पूछताछ में पता चला कि रोहिन नदी का अवैध बालू है। वन टीम ने इसकी सूचना वनक्षेत्राधिकारी सरजू प्रसाद को दी। वह वन टीम लेकर मौके पर पहुंचे और चालक समेत अवैध बालू लदी ट्राली को कड़ी सुरक्षा में रेंज कार्यालय लाया। रेंजर लक्ष्मीपुर सरजू प्रसाद ने बताया कि पिछले घटनाक्रम को देखते हुए सतर्कता बरती गई। अवैध बालू खनन की शिकायत के मद्देनजर गश्त बढ़ा दी गई है।