महराजगंज। गाजे-बाजे के साथ गुरुवार को जिलास्तरीय स्कूल चलो जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। समय से सभी शिक्षक और बच्चे इकट्ठे हुए। बीआरसी सदर से सक्सेना चौक तक निकली रैली में बच्चों ने प्रेरक नारे लगाकर लोगों शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने गुब्बारा उड़ा कर रैली का उद्घाटन किया। उनके साथ बच्चे और सभी शिक्षक रैली में शामिल हुए। ‘पढ़ी लिखी लड़की घर की रोशनी, हर बच्चे का है अधिकार, पूरी शिक्षा पूरा प्यार’ आदि नारे लगाते हुए बच्चों ने आवाम को प्रेरित किया। इस दौरान बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल, बीईओ राजेश कुमार, ईओ कृष्णकांत मिश्रा, छनमन गौड़, केके सिंह, सह समन्वयक रेयाज अहमद, संजय मिश्रा, संजय मणि, राकेश सिंह, विंद्रावती सिंह, अमरनाथ तिवारी, हरेराम गौतम, सुधाकर राय, सुरेंद्र उपाध्याय, अखिलेश पाठक, पंकज मौर्य, मुकेश कुमार, जय शंकर प्रसाद, संजय कुमार वर्मा, गणेश प्रसाद, बैजनाथ सिंह, शशिबाला पटेल, मौसम, नीरज, जयनाथ, विजय, अश्वनी गुप्ता, समरपाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
पुरानी ड्रेस में नजर आए तमाम छात्र
जिलास्तरीय स्कूल चलो रैली में तमाम बच्चे पुराने ड्रेस में ही नजर आए। बच्चे उत्साह के साथ शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले नारे लगाते हुए रैली में शामिल रहे। पुराने में ड्रेस बच्चों को देख ड्रेस वितरण को लेकर विभाग की सक्रियता की पोल खुल गई। अभी भी तमाम स्कूल ऐसे है जहां बच्चों को ड्रेस नहीं मिली है।
तमाम स्कूलों के बच्चों ने रैली में प्रतिभाग किया
जिलास्तरीय स्कूल चलो जागरूकता अभियान रैली में बैंड बाजा के साथ स्काउट गाइड्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पिपरदेउरा, चिउरहा, सुकठियां, पड़री बजुर्ग, बैकुंठपुर, पूूर्व माध्यमिक विद्यालय धनेवा धनेई, पड़री बुजुर्ग, चिउरहा, चौपरिया, प्राथमिक विद्यालय धनेवा धनेई प्रथम एवं द्वितीय, महाराणा प्रताप शिशु मंदिर सहित अन्य स्कूलों के बच्चे रैली में शामिल हुए।
शिक्षकों में सेल्फी लेने लेने की होड़
रैली शुरू होने के पहले बीआरसी सदर परिसर में मौजूद शिक्षकों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। गुरुजनों की हरकतों को बच्चे कौतूहल वश देखते रहे। इस दौरान बच्चे इधर-उधर घूमने लगे। गुरुजी सेल्फी में व्यस्त रहे तो बच्चे घूमने में मस्त हो गए। कुछ देकर बाद रैली शुरू हुई।