फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइस के बाद इंडिगो शुरू करेगा मुंबई के लिए उड़ान

Wed, 26 Jun 2019 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्पाइस जेट के बाद विमान कंपनी इंडिगो मुंबई के लिए दूसरी उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए एयरपोर्ट एथॉरिटी से सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की ही दो फ्लाइट हैं। एक उड़ान करीब दो महीने पहले शुरू हुई थी, जिसका अनुबंध 31 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि अगर स्पाइस जेट ने अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया तो इंडिगो को उड़ान शुरू करने की अनुमति मिल सकती है। इंडिगो ने इसके लिए मांग भी की है। वहीं स्पाइस की तरफ से अब तक अनुबंध आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं आया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गोरखपुर से अभी दिल्ली, मुंबई, बंगलूरु, हैदराबाद, कोलकाता के लिए आठ उड़ानें हो रही हैं। सिर्फ दिल्ली के लिए एयर इंडिया, स्पाइस जेट, और इंडिगो की तीन उड़ान शामिल हैं। कई अन्य शहरों के लिए भी विभिन्न विमान कंपनियां उड़ान शुरू करना चाहती हैं, मगर स्लॉट नहीं मिल पाने की वजह से सेवा शुरू नहीं हो पा रही। इंडिगो ने ही लखनऊ और इलाहाबाद के लिए उड़ान शुरू करने की एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मांगी है। एयरपोर्ट निदेशक का कहना है कि सुबह और शाम को उड़ान नहीं होती है। एयरफोर्स प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। अगर उन्होंने रजामंदी दे दी तो लखनऊ, इलाहाबाद के लिए भी उड़ान शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें