फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के जेठ ने किया दुष्कर्म, मौत

विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के जेठ द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद गांव पहुंचे आईजी और एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के जेठ द्वारा एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला शनिवार रात आठ बजे के करीब शौच के लिए घर से निकली थी। करीब डेढ़ घंटे बाद वह चचेरी सास के घर में बेहोशी के हालत में मिली। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजन महिला को रविवार सुबह ओपेक हॉस्पिटल कैली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने फिलहाल हत्या का केस दर्ज किया है। कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद रेप की धारा बढ़ाई जाएगी। उधर, घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीड़िता की उम्र 38 साल है। वह घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो घर वालों ने तलाश शुरू की। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो जानकारी हासिल करने के लिए पट्टिदार के घर पहुंचे। वहां महिला अर्द्धनग्न हाल में बेहोश मिली। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था, जबकि शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। घर की मालकिन रिश्ते में पीड़िता की सास लगती है। वह मुंबई में रहती है। उसके घर की देखरेख उसका 55 वर्षीय भतीजा करता है। घटना के बाद से वह फरार है। महिला की हालत देख परिजनों को स्पष्ट हो गया कि उसके साथ गलत हुआ है। वे उसे घर ले गए। रविवार सुबह परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव घर लाने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर आईजी रेंज आशुतोष कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी पंकज, सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महिला शीला यादव, एसओ कलकारी जेपी दूबे फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मौका मुआयना में पुलिस को शराब की कुछ बोतलें, टूटीं चूड़ियां, चप्पल, हेयरबैंड और अन्य आपत्तिजनक सामान मिले। मृतका के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा है कि अगर उनकी बेटी को रात में ही अस्पताल ले जाया गया होता तो उसकी जान बच जाती। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। ऐहतियातन पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें