फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने अब पुलिस कर्मचारियों को भी लिया निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। चोर अब इतने बेखौफ हो गए हैं कि उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इससे साफ है कि चोरों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं, जबकि पुलिस सुस्त नजर आ रही है। शनिवार दोपहर को पुलिस लाइन कॉलोनी स्थित एक पुलिस कर्मचारी के मकान से चोर दिनदहाड़े लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहने और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में पुलिस लाइन में तैनात रमेश कुमार ने कहा कि वह परिवार समेत पुलिस लाइन कॉलोनी के क्वार्टर नंबर सी-119 में रहता है। शनिवार को सुबह वह ड्यूटी पर गया था। उसके बच्चे छुट्टियां होने के कारण हिसार जिले के गांव कुलाना गए हुए हैं। पीछे से वह अपने क्वार्टर को बंद कर ड्यूटी पर चला गया। जब वह दोपहर बाद अपने क्वार्टर पर लौटा तो उसके घर के ताले टूटे हुए थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। रमेश कुमार ने बताया कि उसके मकान से लगभग पांच तोले सोने के और कुछ चांदी के गहने और 50 हजार रुपये चोरी मिले। उसने आसपास के लोगों से पता किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने रमेश कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों के घर ही नहीं सुरक्षित
जिस प्रकार से दिनदहाड़े पुलिस लाइन कॉलोनी के मकान को खंगाला गया है, उससे साफ है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह अब पुलिस कर्मचारियों तक के मकान को निशाना बनाने से नहीं डर रहे हैं। पुलिस कॉलोनी में केवल पुलिस कर्मचारियों के ही क्वार्टर हैं। उसके बावजूद मकान में दिनदहाड़े चोरी होना पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाता है। इससे पहले भी शहर के कई मकानों में दिनदहाड़े चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जल्द काबू होंगे चोर
सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस चोरों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिविल लाइन कॉलोनी में चोरी के आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें