फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्या अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Fri, 07 Jun 2019 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
आदित्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर की आदित्या चाइनीज ताइपे में आयोजित होने वाले पांचवें वर्ल्ड डेफबैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की मूकबधिर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 13 से 22 जुलाई के बीच होगी। यह जानकारी गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ सचिव राजीत श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में आदित्या को भारतीय टीम की कमान देने का आधार उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन बना। जूनियर डबल्स और जूनियर मिक्स वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर आदित्या ने स्वर्ण जीता था। जूनियर बालिका वर्ग के एकल में उसने सिल्वर मेडल हासिल किया था। गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय, अमित कुमार यादव, संजीत प्रधान, संजय श्रीवास्तव, मदनचरन श्रीवास्तव, अजीत सिंह ने आदित्या को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

पिता के मार्गदर्शन में सीखा बैडमिंटन का ककहरा

राजेंद्र नगर पश्चिमी स्थित विक्रम चंद मूकबधिर विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा आदित्या 2016 से गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ से जुड़ीं। पिता दिग्विजय नाथ यादव राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी व पूर्वोत्तर रेलवे बैडमिंटन कोच हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में आदित्या ने बैडमिंटन का ककहरा सीखा। भाई अविरल यादव भी अंडर 13 आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें