ग्रामीणों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात में जिले के दो थाना क्षेत्रों में एक-एक युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के गौरी राई गांव के 40 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। मौत की वजह साफ नहीं हुई है। लोग गृह कलह से तंग आकर आत्महत्या करने की चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा धनघटा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में जय सिंह (36) का शव घर के सामने पड़ा था। सुबह मां ने शव देखकर शोर मचाया।
दोनों मामलों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।