गोरखपुर। जल्द ही शहर के यूरिनल साफ-सुथरे नजर आएंगे। इसे साफ रखने में नाकामयाब नगर निगम अब निजी फ र्मों के सहयोग से इसको साफ रखेगा। नगर निगम यूरिनल को साफ रखने के लिए कई प्रयोग कर चुका है। फि लहाल साफ रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। पर अक्सर वहां गंदगी देखने को मिलती है।
इसको देखते हुए निगम के अफ सरों ने आगरा की तर्ज पर यूरिनल को साफ रखने की कार्य योजना तैयार की है। सफाई का जिम्मा निजी फर्म को दिया जाएगा। हालांकि फ र्म को मामूली यूजर चार्ज वसूलने की भी छूट होगी। अब निजी फ र्म यूरिनल की दीवार और आसपास विज्ञापन से कमाई कर पाएंगे और जो आय होगी उससे यूरिनल की सफ ाई पर खर्च किया जाएगा। निगम का सर्वाधिक जोर महिलाओं के यूरिनल पर है।