गोरखपुर। गोरखपुर और बस्ती मंडल की नौ लोकसभा सीटों पर फिर भगवा परचम लहराया है। 2014 आम चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा ने भाजपा ने सभी सीटें जीत ली हैं। सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। ऐसी मोदी लहर चली कि विपक्ष पत्ते की तरह उड़ गया। सारे राजनीतिक और जातीय समीकरण ध्वस्त हो गए। गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला ने 3 लाख 1 हजार 664 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। दूसरे स्थान पर गठबंधन प्रत्याशी रामभुआल निषाद रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी की जमानत जब्त हो गई है।
गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम, नाम पर चुनाव लड़ा। इसका सकारात्मक नतीजा समाने आया है। बांसगांव से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने इस बार जीत की हैट्रिक लगाई है। 2009 और 2014 का चुनाव जीतने वाले कमलेश पर भाजपा ने दोबारा भरोसा जताया था, जिस पर वह खरे उतरे हैं। कमलेश ने 1 लाख 52 हजार 961 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। सतंकबीरनगर में भाजपा और गठबंधन के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई।
शुरुआती चरण में गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने बढ़त बनाई थी लेकिन आखिरी तक जाते-जाते भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। प्रवीण निषाद ने 35 हजार 471 मतों के अंतर से चुनाव जीता। बस्ती से हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, देवरिया से रमापतिराम त्रिपाठी, सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा, कुशीनगर से विजय दुबे और महाराजगंज से पंकज चौधरी ने भी जीत दर्ज कराई है।
गोरखपुर शहर
- प्रत्याशी 2014 2019 (वोट प्रतिशत में)
- भाजपा 51.8 60.54
- सपा 21.75 35.07 (गठबंधन)
- बसपा 16.95
- कांग्रेस 4.39 1.94
बांसगांव (सुरक्षित)
- भाजपा 47.61 56.42
- बसपा 26.02 40.54 (गठबंधन)
- सपा 15.23
- कांग्रेस 5.77
देवरिया
- भाजपा 51.07 57.15
- बसपा 23.77 32.59 (गठबंधन)
- सपा 15.52
- कांग्रेस 3.88 5.03
सलेमपुर
- भाजपा 45.83 50.71
- बसपा 18.68 38.5 (गठबंधन)
- सपा 18.66
- कांग्रेस 4.9 2.95
महराजगंज
- भाजपा 47 59.19
- सपा 12.27 31.41 (गठबंधन)
- बसपा 13.25
- कांग्रेस 3.28 5.97
कुशीनगर
- भाजपा 38.92 56.74
- कांग्रेस 29.92 13.89
- सपा 11.70 24.57 (गठबंधन)
- बसपा 13.98
संतकबीरनगर
- भाजपा 34.47 43.97
- बसपा 24.79 40.61 (गठबंधन)
- सपा 23.73
- कांग्रेस 2.1 12.08
बस्ती
- भाजपा 34.11 45.06
- बसपा 27.06 41.38 (गठबंधन)
- सपा 30.91
- कांग्रेस 2.64 8.23
सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज)
- भाजपा 31.96 49.97
- बसपा 20.8 39.26 (गठबंधन)
- सपा 18.69
- कांग्रेस 9.42 6.15
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।