गोरखपुर। लगभग दो महीने तक प्रदेश के साथ ही साथ देश के अनेक हिस्सों में चुनाव अभियान की कमान सम्हालने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तनावमुक्त नजर आए। कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास समेत कई अन्य शुभचिंतकों से हुई सोफा कक्ष में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रदेश में कहीं भी हिंसा नहीं हुई, यह बेहतर कानून व्यवस्था का सुबूत है।
लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में 20 जनसभाएं व बैठकें कीं थीं।
एक्जिट पोल आशा के अनुरूप आने से कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आए। ऐसे में चुनाव की गंभीर बातों के बाद हंसी, मजाक का सिलसिला शुरू हुआ तो काफी देर तक चला।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।