फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

Mon, 20 May 2019 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तीन जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौरीचौरा में अनियंत्रित ट्रक पलटने से सड़क पर सरसों का तेल बहने लगा।
विज्ञापन

पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक कुसम्ही मार्ग पर रविवार की रात ग्यारह बजे दो मोटरसाइकिलों में टक्कर में एक युवक की जान चली गई। खोराबार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर केलवानी निवासी धर्मराज का 30 वर्षीय बेटा जितेंद्र कुमार अपने दोस्त और बेलीपार चनऊ निवासी अमरजीत उर्फ सोनू के साथ जा रहे थे। कुसम्ही के पास महराजगंज की ओर से बाइक पर दो युवक जैनुल और अनीश अपने घर लौट रहे थे। दोनों मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों घायल हो गए। जितेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनू मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, अन्य दो को डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पीपीगंज प्रतिनिधि से एक अन्य खबर के मुताबिक सोमवार की सुबह दस बजे नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी मुख्तार का भांजा साहिल सड़क हादसे में घायल हो गया। वह बाइक से गोरखपुर की ओर जा रहा था कि ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को पकड़ लिया। सरदारनगर प्रतिनिधि के मुताबिक चौरीचौरा के तरकुलहा मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक ड्राइवर मोहम्मद शाकिर ने बताया कि सुबह बरेली से सरसों तेल लेकर वह चौरी चौरा जा रहा था कि इसी दौरान तरकुलहा मोड़ के पास अचानक सवारियों से भरी टेंपो सामने आ गई और ब्रेक लगाने के बाद ट्रक पलट गया। ड्राइवर और खलासी को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें