फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन की हो जाएगी बल्ले बल्ले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। जीएसटी लागू होने से किचन की बल्ले-बल्ले हो गई है। रोजमर्रा के इस्तेमाल की दो सौ से ज्यादा खाद्य सामग्रियों (किराना) की कीमत कम हो गई हैं। हालांकि अभी लोेगों को पुरानी कीमतें ही अदा करनी पड़ रही हैं, लेकिन पांच से 10 दिनों में लोगों को कम हुई कीमतों का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही जड़ी-बूटी पर टैक्स कम होने से देशी तकनीक से इलाज भी सस्ता हो गया है।
जीएसटी के नए प्रावधान के अनुसार अब दाल, चीनी, तेल, मसाला जैसी 200 चीजों पर टैक्स दो प्रतिशत कम कर दिया गया है। ऐसे में लोगों का मंथली बजट कम हो जाएगा, जिसका फायदा जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा। थोक व्यापारियों का कहना है कि जैसे ही नया लॉट आने शुरू होंगे, खरीदारों को लाभ मिलने लगेंगे।
विज्ञापन


सीएसटी छोड़कर किया गया व्यापार
जीएसटी लागू होने के बाद थोक व्यापारियों ने केंद्र सरकार के टैक्स (सीएसटी) को छोड़कर व्यवसाय किया। वजह यह थी कि अभी तक जीएसटी का सॉफ्टवेयर तैयार नहीं हो सका था। वहीं आने वाले समय में लोगों को किराने की खाद्य सामग्रियों के लिए कम कीमत चुकानी होगी। किराने की करीब 200 आइटम की कीमतें कम हो जाएंगी। जीएसटी में किराने के सामानों में टैक्स कम कर दिया है। पहले जहां राज्य का 5 प्रतिशत और केंद्र का 2 प्रतिशत टैक्स होता था, वह अब पांच प्रतिशत हो गया है। ऐसे में हल्दी, धनिया, जीरा, मिरिच समेत किराने की करीब 200 चीजें सस्ती हो जाएंगी। हालांकि ड्राई फ्रूट महंगे हो जाएंगे। पहले जहां स्टेट टैक्स पांच प्रतिशत और सेंट्रल टैक्स दो प्रतिशत था, उसे अब 12 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि जड़ी-बूटी सस्ती होने से घरेलू इलाज सस्ता हो जाएगा। इन पर टैक्स कम करके पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन

- गोपाल जायसवाल, मंत्री, गोरखपुर किराना कमेटी

मंडी टैक्स खत्म करने की जरूरत
निश्चित तौर पर किराने के सामान के लिए लोगों को कम दाम चुकाना होगा, लेकिन अगर एक राष्ट्र एक टैक्स का अक्षरश: पालन हो। अब भी उत्तर प्रदेश में जीएसटी के अलावा कृषि उत्पादन मंडी समिति टैक्स का प्रावधान रखा गया है। ऐसे में अगर इस टैक्स को खत्म किया जाता है तो लोगों को और भी कम कीमत चुकानी होगी।
- सीताराम जायसवाल

कुछ यूं बदलेंगी कीमतें (प्रति क्विंटल)
आइटम पहले अब
अरहर दाल 5850 5700
चना दाल 6300 6100
चीनी 3900 3800
हल्दी 6000 से 7000 5880-6860
जीरा 12500 से 17500 12250-16000
सौंफ 8000 से 9000 7500- 8300
गरी गोला 8000 से 9000 7840-8800
काजू 75000 से 80000 73500-78400

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें