फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सीट को लेकर धक्का-मुक्की, कई यात्रियों के ट्रेन छूटी

Mon, 25 Mar 2019 12:24 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। होली की छुट्टी के बाद दिल्ली, बंगलूरू, कोलकाता जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। रविवार को गोरखधाम, कुशीनगर और बाघ एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। सीट को लेकर आपस में यात्री मारामारी करते रहे। वहीं कई यात्रियों की ट्रेन ही छूट गई है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गोरखधाम एक्सप्रेस आते ही यात्रियों की भीड़ ट्रेन ओर दौड़ पड़ी। पिछले दिनों गोरखधाम एक्सप्रेस के सभी कोचों को एलएचबी कर दिए जाने के बाद दो जनरल कोच घट जाने से स्थिति और खराब हो गई है। करीब 200 यात्री तो ऐसे ही गोरखधाम में नहीं बैठ पा रहे हैं। ऊपर से होली की भारी भीड़ से यात्रियों को और असुविधा हो रही है।

आरपीएफ को करनी पड़ी मशक्कत

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए आरपीएफ के सिपाही प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। यात्रियों को सीट दिलाने के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे ज्यादा आरक्षित सीटों पर यात्रियों को बैठाने के लिए जूझना पड़ा।

जनरल टिकट काउंटर पर भी भीड़

ट्रेनों के साथ ही यात्रियों की भीड़ जनरल टिकट काउंटर पर भी देखने को मिली। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के मुस्तैदी की वजह से लोग लाइन में लगकर टिकट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें