गोरखपुर। नए साल में परिवहन विभाग लखनऊ, कानपुर और झांसी की यात्रा करने वालों को तोहफा देने जा रहा है। गोरखपुर और देवरिया से इन रूटों पर अनुबंधित स्लीपर बस चलाने की मंजूरी दे दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बस का किराया एसी बसों की तुलना में तकरीबन 25 प्रतिशत ज्यादा होगा।
अगर किसी वजह से ट्रेनोें में रिजर्व सीट नहीं मिल पाती है तो रोडवेज की स्लीपर बसें आपको लखनऊ, कानपुर और झांसी पहुंचाएंगी। देवरिया और गोरखपुर दो दो एसी बस संचालित करने को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
देवरिया से ये बसें गोरखपुर होते हुए लखनऊ होते हुए कानपुर तक जायेगी। वहीं दो स्लीपर बसें गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर होते हुए झांसी जाएंगी। रोडवेज के अधिकारियों का दावा है कि जनवरी महीने तक स्लीपर बस सेवा शुरू हो जाएगी। अनुबंधित बस को लेकर सरकार और एजेंसी के बीच सहमति बन गई है। जल्द ही किराया और टाइम टेबल तैयार कर लिया जाएगा।