जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से शांति और सौहार्द के लिए नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में उपवास किया गया। इस दौरान देश में दलित मुद्दाें के लिए हुए आंदोलन में हिंसा की निंदा की गई। साथ ही समाज में शांति और सौहार्द कायम रखने के लिए संदेश दिए गए।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पूर्वाह्न 11 बजे से चार बजे तक चले कांग्रेसी उपवास किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि उपवास के तहत द्वेष, नफरत, ईर्ष्या और हिंसा का विरोध किया गया। कहा कि जब-जब कोई सौहार्द को ठेस पहुंचाएगा, कांग्रेसजन इसी तरह शांतिपूर्ण तरीके से उसके मंसूबे पर पानी फेरेंगे। महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने दो अप्रैल को देश में कई हिस्सों में दलित मुद्दों को लेकर आंदोलन में हुई हिंसा की निंदा की। कहा कि ऐसी विषम परिस्थितियों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश की याद आती है।
इस दौरान डॉ. सुरहीता करीम, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, स्नेहलता, अजय कनौजिया, डॉ. विजाहत करीम, दयानंद दुसाध, अरुण सोनकर, मदन त्रिपाठी, जीतवर्द्धन प्रसाद, निर्मला पासवान, दिलीप कुमार निषाद, प्रेमनारायण, राणा राहुल सिंह, अभिजीत पाठक, शोभा प्रसाद, मधुसूदन गौड़, बादल चतुर्वेदी अनवर हुसैन, धर्मराज चौहान, पूनम मिश्रा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।