फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

चिलुआताल क्षेत्र के महेसरा पुल के पास हुआ हादसा
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल युवक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महेसरा पुल के पास मंगलवार की देर रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

चिलुआताल इलाके के जीतपुर गांव के 22 वर्षीय सुजीत और देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के मल्लहपुर गांव के सुधाकर गिरी पीपीगंज से किसी काम से गए और देर रात बरगदवा की तरफ बाइक से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे दोनों महेसरा पुल के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के पहिये के नीचे आने से सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा सुधाकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने घायल सुधाकर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सुुजीत की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें