फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव की रिपोर्ट को लेकर बढ़ी धुकधुकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
ज्यों-ज्यों वक्त बीतता जा रहा है बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट मामले से जुड़े लोगों की धुकधुकी बढ़ती जा रही है। मामले में पहले ही प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र और उनकी पत्नी का निलंबन हो चुका है। इसके बाद सीएम जांच रिपोर्ट आने के बाद मिसाल बनने वाली कार्रवाई की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन

मामले में डीएम ने मुख्य सचिव को सौंपी रिपोर्ट में पांच चिकित्सकों, चीफ फार्मासिस्ट समेत तीन बाबुओं और ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली फर्म को दोषी ठहराया था। मुख्य सचिव की समिति इसी रिपोर्ट को मुख्य आधार बनाकर मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि समिति सोमवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। ऐसे में एक या दो दिन में वह कार्रवाई भी हो सकती है जिसे मिसाल बनने की बात सीएम हादसे के बाद अपने बीआरडी दौरे के दौरान कह चुके हैं। रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन से लेकर नेहरू अस्पताल तक मुख्य सचिव की जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई को लेकर बतकही चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें