फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित - डा. हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

गोरखपुर का नामी डाक्टर दूसरी पत्नी की हत्या में गिरफ्तार
यूपीएसटीएफ की कार्रवाई- आर्यन अस्पताल के दो कर्मचारी भी एसटीएफ के हत्थे चढ़े, गोरखपुर से छह माह पहले लापता राखी की नेपाल में हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। छह महीने पहले शाहपुर से लापता राजेश्वरी उर्फ राखी श्रीवास्तव की नेपाल के पोखरा में हत्या कर दी गई थी। यूपी एसटीएफ ने घटना का पर्दाफाश करते हुए आर्यन हास्पिटल के मालिक और राखी के पति डॉ. डीपी सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। राखी की हत्या के आरोप में आर्यन अस्पताल के कर्मचारी प्रमोद कुमार सिंह और देश दीपक निषाद को भी गिरफ्तार किया गया है। डॉ. डीपी सिंह ने पहली पत्नी के रहते गोंडा के एक मंदिर में राखी से 2011 में दूसरी शादी की थी।
पुलिस लाइंस में एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में हत्या का पर्दाफाश किया। बताया कि राखी से दूसरी शादी के बाद दोनों में विवाद होने लगा। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद राखी ने फरवरी 2018 में बिहार के गया निवासी मनीष सिन्हा से शादी कर ली थी। 24 जून को भाई अमर प्रकाश ने शाहपुर थाने में मनीष पर राखी के अपहरण का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि तीन जून से ही राखी गोरखपुर में नहीं थी। छानबीन से पता चला कि वह पति मनीष के साथ हवाई जहाज से काठमांडू गई थी, फिर वहां से भैरहवा आ गई। भैरहवा पहुंचने से पहले राखी की डॉ. डीपी सिंह ने बात हो गई थी। इसी वजह से राखी ने मनीष को गोरखपुर भेज दिया और खुद भैरहवा में रुक गई। इसी बीच आर्यन अस्पताल के मालिक अपने दो कर्मचारियों के साथ नेपाल रवाना हो गए। उन्होंने राखी को गाड़ी में बैठाया, फिर पोखरा चले गए। वहां एक होटल में किराए पर कमरा लेकर राखी को नशीली दवाएं खिलाई। साथ ही शराब पिलाकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान न हो, इसलिए पहाड़ से शव को नीचे फेंक दिया गया। शव नेपाल पुलिस को मिला था। उसने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। कुछ समय बाद तक राखी का मोबाइल चालू रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें