फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ी मनमानी, कुछ की फ्लाइट छूटी, कई की परीक्षा

Sat, 22 Dec 2018 01:07 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
कई लोगों की स्पाइस जेट और इंडिगो की फ्लाइट छूट गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन और पुलिस की मनमानी शुक्रवार को कई यात्रियों, परीक्षार्थियों और उनके परिवारवालों पर भारी पड़ गई। कई यात्री मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर तो कई दौड़ते, हांफते एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद भी कई लोगों की स्पाइस जेट और इंडिगो की फ्लाइट छूट गई। कई परीक्षार्थियों का नेट छूट गया तो कई देर से सेंटर पर पहुंचे। सर्वाधिक दिक्कत कुशीनगर और देवरिया से परीक्षा देने आने वालों को हुई।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह अचानक नंदा नगर अंडरपास के निर्माण के चलते एयरपोर्ट मार्ग पर चार व तीन पहिया वाहनों का संचालन बंद कर दिया। शहर की तरफ से गौतम गुरुंग तिराहे और कुशीनगर फोरलेन की तरफ माड़ापार के पास ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जैसे ही कोई एयरपोर्ट की तरफ बढ़ता, पुलिस उसके वाहन रोक देती। लोग फ्लाइट, परीक्षा समेत अन्य जरूरी जरूरतों का हवाला देते रहे मगर पुलिस ने किसी की न सुनी।

लोग मोटरसाइकिल वालों से एयरपोर्ट और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए चिरौरी करते रहे। कुछ ने सहयोग किया तो कुछ ने अनदेखी कर दी। कई लोग पैदल अपने सामान लेकर एयरपोर्ट तक जाते, हांफते नजर आए। एयरपोर्ट मार्ग पर नंदानगर से लेकर डीपीएस स्कूल तक नेट के करीब आधा दर्जन सेंटर बनाए गए थे। अब जिसे शहर से वहां जाना था, वे एमएमएमयूटी होते हुए फोरलेन के जरिए 15 किलोमीटर से अधिक का अतिरिक्त सफर तय कर पहुंचे।

फ्लाइट लेट होने से कई छूटने से बचे

गनीमत यह रही कि दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट और इंडिगो दोनों ही फ्लाइट शुक्रवार को आधे घंटे देर से गई। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक अगर ये फ्लाइट अपने तय समय पर उड़ान भर लेती तो और पैसेंजर की फ्लाइट छूट जाती।

टेपों, बस और पैदल चलकर पहुंची सेंटर

बेतियाहाता की इंदू सिंह का कहना है कि उनकी बेटी के नेट का सेंटर केशव टेकभनों कैंपस में था। एहतियातन वे दो घंटे पहले सात बजे ही घर से निकल गई, मगर जब उन्हें लेने पहुंचीं तो गौतम गुरुंग तिराहे पर उन्हें रोक दिया गया। ऑटो से फारेस्ट क्लब के पास फोरलेन तक पहुंचीं। वहां से कुशीनगर जाने वाली बस से माड़ापार। वहां भी पुलिस ने वाहनों पर रोक लगा दी थी। वहां से करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर वह सेंटर तक पहुंची। इसी तरह की दुश्वारियों का सामना उन्हें वहां से घर लौटते वक्त भी करना पड़ा। बेटी के पास मोबाइल भी नहीं था कि उसे कुछ बता पाएं। इतना कहते-कहते उनकी आंखों में आंसू आ गए।

बोले जिम्मेदार

विज्ञापन

निर्माणाधीन नंदानगर अंडरपास के पास बचे हुए चार ब्लाक रखने थे। स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन से हम लोगों ने रास्ता बंद करने की मांग की थी। उन्होंने रूट डायवर्ट भी किया था। इसकी सूचना उन्हें पहले देनी चाहिए थी। विभाग ने इसका प्रचार-प्रसार क्यों नहीं किया, इसके बारे में पूछताछ की जाएगी।
-संजय यादव, सीपीआरओ

रेलवे प्रशासन ने पूर्व में कोई सूचना नहीं दी थी। शुक्रवार की सुबह रेलवे के अधिकारियों का फोन आया कि नंदानगर अंडर पास के निर्माण के लिए ब्लाक चाहिए, इसी वजह से गौतम गुरुंग तिराहे और माड़ापार की तरफ पुलिस तैनात कर गाड़ियाें का संचालन रोका गया था।
-आदित्य वर्मा, एसपी ट्रैफिक

बिना पूर्व सूचना के सड़क ब्लाक करने से दिनभर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान रहे। कई यात्री तो पसीने में लथपथ पैदल एयरपोर्ट तक पहुंचे। कुछ की फ्लाइट भी छूट गई। गनीमत रही स्पाइस जेट और इंडिगो की फ्लाइट आधे घंटे देर से गई। इससे कई यात्रियों की फ्लाइट छूटने से बच गई।
विज्ञापन

-विजय कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, गोरखपुर एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें