यात्रा का शनिवार को समापन हो गया।
- फोटो : Amar Ujala
भगवान बुद्ध व संत कबीर के विचारों की प्रासंगिकता से आम जनमानस को अवगत कराने के उद्देश्य से सैंथवार मल्ल राजपूत ट्रस्ट की ओर से आयोजित ‘एक यात्रा बुद्ध से कबीर तक’ का शनिवार को समापन हो गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु शनिवार सुबह पंत पार्क से समता और सौहार्द का संदेश लेकर शहर के भ्रमण पर निकले। फिर शाम को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में संगोष्ठी हुई।
ट्रस्ट के संरक्षक व गुजरात के एडीजी विनोद कुमार मल्ल के नेतृत्व में यात्रा जिला परिषद रोड, टाउनहाल, इंदिरा तिराहा, गणेश चौराहा, पार्क रोड, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए वापस पंत पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। अपनी तरह की इस विशेष यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यात्रा में स्कूली बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए।
यात्रा पूरी होने पर यात्रा के उद्देश्य पर विनोद कुमार मल्ल व कार्यक्रम समन्वयक राजेश प्रताप सिंह ने दीक्षा भवन में आयोजित संगोष्ठी में प्रकाश डाला। कहा कि इन्हीं दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन और संदेश ही समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम बढ़ा सकते हैं।