फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 16 केंद्रों पर आज जेईई मेन के पेपर

Sat, 07 Apr 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
JEE Main Exam
विज्ञापन
आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) रविवार को शहर के 16 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा दो चरणों में होगी। इसमें नौ हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा 15-16 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


सीबीएसई की देखरेख में जेईई मेन परीक्षा आयोजित होगी। शहर समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि बीटेक और बी. आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से प्रवेश दिया जाएगा। हर विद्यार्थी की फोटोग्राफी होगी। बायोमीट्रिक मशीन की मदद से फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जानी है। केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं।

एग्जाम के समय मिलेगा पेन, रफ पेपर
जेईई मेन के अभ्यर्थियों को पेन, रफ पेपर और पानी का बॉटल लेकर परीक्षा केंद्र पर नहीं जाना होगा। ये सब सीबीएसई की तरफ से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। ओएमआर शीट पर ब्लैक बॉल पेन से निशान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सामान्य कपड़े पहनकर आएंगी लड़कियां
जेईई मेन का पेपर देने वाली लड़कियों को सामान्य कपड़े पहनकर आने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हेयर क्लिपर और क्लचर लगाने पर रोक है। घड़ी, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स पहनकर आने की सख्त मनाही है। जूता-मोजा पहनकर या फिर बैग लेकर परीक्षा कक्ष तक जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

2.50 लाख रैंक वाले भरेंगे एडवांस का फॉर्म
जेईई मेन में एक से 2.50 लाख रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का मौका मिलता है। एडवांस का आयोजन सिर्फ आईआईटी में दाखिले के लिए होता है। एनआईटी और ट्रिपल आईटी की सीटें जेईई मेन की मेरिट से भरी जाती हैं। मेन का नतीजा 30 अप्रैल को आएगा।

यहां बने सेंटर
केवी-1, केवी-2, आर्मी पब्लिक स्कूल कूड़ाघाट, सरस्वती शिशु मंदिर सुभाषनगर सूरजकुंड, नवल्स एकेडमी राप्ती नगर, सूरजकुंड और कुसम्ही, संस्कृति पब्लिक स्कूल दिव्यनगर और सेंट्रल हिंदू स्कूल दिव्य नगर, डिवाइन पब्लिक स्कूल बिछिया, जेनिथ कानवेंट नंदानगर, रैंपस शाहपुर, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ, डॉन बॉस्को आदि।

मालवीय विश्वविद्यालय की 10 फीसदी सीटें भरेंगी
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की बीटेक प्रथम वर्ष की 10 फीसदी सीटें पहली बार जेईई मेन से भरी जाएंगी। इसका आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें