फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की मौत

Sat, 18 May 2019 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए आए होमगार्ड सुनील यादव (28) की बृहस्पतिवार की रात अचानक तबियत खराब हो गई। शुक्रवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर चंदनपुर गांव निवासी सुनील होमगार्ड अशोक यादव के पुत्र थे। दो दिन पहले वह लोकसभा चुनाव कराने के लिए होमगार्ड कंपनी के साथ गोरखपुर आए थे। उनकी कंपनी सहजनवां के भोलाराम मसकरा इंटर कालेज ठहरी हुई थी। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे पेट में दर्द होने पर उन्हें इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां लाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार को सुनील की मौत हो गई।
विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें