फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त कोच लगे, टिकट होगा कंफर्म

Sat, 18 May 2019 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन की ओर से विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि इसके साथ ही अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 19 से 21 मई तक गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 21 से 23 मई तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।

गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस में 18 मई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच, कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस में 19 मई को कोलकाता से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। लखनऊ जंक्शन वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 19 मई को लखनऊ जंक्शन से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच, वाराणसी सिटी लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 20 मई को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस में 19 से 21 मई तक गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच, कोलकाता गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस में 20, 21 मई को कोलकाता से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच, कोलकाता गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस में 22 मई को कोलकाता से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

निरस्त रहेंगी दो डेमू गाड़ियां

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोंडा गोरखपुर रेल खंड पर स्थित मोतीगंज बरूआचक स्टेशनों के बीच सब-वे निर्माण के लिए 19 मई को सुबह 10:45 बजे से अपराह्न 3:45 बजे तक ब्लॉक के कारण दो डेमू गाड़ियां निरस्त रहेंगी। 19 मई को प्रस्थान करने वाली 75003, 75004 गोरखपुर बढ़नी डेमू गाड़ी और 19 मई को प्रस्थान करने वाली 75014, 75015 गोरखपुर-नौतनवा डेमू गाड़ी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें