फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली व बिहार संपर्क क्रांति में छापा, 1088 बोतल पानी जब्त

Wed, 15 May 2019 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गर्मी बढ़ते ही ट्रेनों में स्थानीय ब्रांड की पानी की बोतल बेचने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिन पहले ही वैशाली एक्सप्रेस में 456 पानी की बोतलें पकड़ी गईं थीं। मंगलवार को सीवान से नई दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस (12553) एवं दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) के पेंट्रीकार और स्लीपर कोच में स्थानीय ब्रांड की 1088 पानी की बोतलें मिलीं।
विज्ञापन

डीसीआई डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने गोरखपुर स्टेशन पहुंचते ही दोनों ट्रेनों की तलाशी ली। टीम ने पानी की बोतलों को जब्त कर लिया। रेल प्रशासन ने पेंट्रीकार मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूर्व मध्य रेलवे को पत्र लिखा है। स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार ने बताया कि बिहार से आने वाली ट्रेनों में लगातार चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें