फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री इस्तेमाल पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 20 लाख का जुर्माना भी

Wed, 15 May 2019 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिस नाले को कंक्रीट से बनाया जाना था, उसे ठेकेदार पुरानी ईंट से बनवा रहा था। चंपा देवी पार्क के पास से गुजर रहे जीडीए उपाध्यक्ष ने ठेकेदार की यह धांधलेबाजी पकड़ी। उन्होंने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही उस पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया। साथ ही काम में लापरवाही बरतने पर संबंधित इंजीनियरों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इसके अलावा नाले को तोड़कर अवर अभियंता की देखरेख में नए सिरे से नाले के निर्माण का आदेश दिया है।
विज्ञापन

चंपा देवी पार्क के पास जीडीए की ओर से नाला बनवाया जा रहा है। शनिवार को जीडीए उपाध्यक्ष अमित सिंह बंसल रात में रामगढ़ ताल के पास से गुजर रहे थे। यहां निर्माणाधीन नाले में पुराने ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी ली तो धांधली का पता चला। उपाध्यक्ष ने बताया कि नाले का निर्माण कंक्रीट से होना है, लेकिन वहां नगर निगम के वाहन से पुरानी ईंट लायी गई थी। गिट्टी के साथ पुरानी ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा था।

- ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही ठेकेदार पर 20 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। निरीक्षण में लापरवाही को लेकर अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्ट की संस्तुति की है। साथ ही संबंधित सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित सिंह बंसल, जीडीए उपाध्यक्ष

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें