फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में नंदानगर अंडरपास तैयार, देर रात से शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन

Sun, 28 Oct 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
नंदानगर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने का काम रविवार को 10 घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर पूरा कर लिया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नंदानगर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने का काम रविवार को 10 घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर पूरा कर लिया गया। इंजन दौड़ाकर ट्रायल लेने के बाद देर रात ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया। रेलवे क्रासिंग को मंगलवार से आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर काम की गुणवत्ता भी परखी।
विज्ञापन


अंडरपास के एक सिरे का काम 24 अक्तूबर को किया गया था, जबकि दूसरे सिरे का काम रविवार की सुबह 11.20 बजे शुरू हुआ और रात 9.20 बजे तक सभी बॉक्स डालकर पटरी बिछा दी गई। इंजन को भी दौड़ाकर देखा गया। सब कुछ ठीक पाया गया। इसके बाद सिग्नल को जोड़कर देर रात ट्रेनें दौड़ा दी गई।

वहीं क्रासिंग पर बैरियर लगाकर दोनों तरफ सड़क को समतल करने का काम किया जा रहा है। सोमवार को पूरे दिन क्रासिंग पर काम चलेगा और देर शाम निरीक्षण के बाद सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार की सुबह से आवागमन शुरू किया जा सकता है। चार पैसेंजर ट्रेनों को छोड़कर सभी ट्रेनें सोमवार से पुराने शेड्यूल से चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि अंडरपास निर्माण में अब रेलवे के हिस्से का काम पूरा हो गया है। अंडरपास के दोनों ओर एप्रोच और जलनिकासी के लिए सीवर सिस्टम बनाया जाएगा। यह काम पीडब्लूडी कराएगा।

जनवरी से शुरू होगी आवाजाही

अंडरपास से आवाजाही दिसंबर के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी। इस दौरान अंडरपास के दोनों तरफ एप्रोच बनेगा और सड़क किनारे बैरिकेंडिंग बनाई जाएगी। हालांकि पीडब्लूडी के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा। दिसंबर तक हमारी कोशिश है कि रास्ता तैयार कर खोल दिया जाए।

बदला रहेगा यातायात

रेलवे क्रासिंग पर निर्माण कार्य के चलते रूट डायवर्जन सोमवार तक बढ़ा दिया गया है। क्रासिंग के आसपास से आने-जाने वाले छोटे, बड़े वाहनों को अलग-अलग सड़कों से निकाला जाएगा। कोनी से एयरपोर्ट की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। इन्हें रामनगर कड़जहां और देवरिया बाईपास से निकाला जा रहा है। इसी प्रकार कूड़ाघाट से नंदानगर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध है। इन्हें देवरिया बाईपास से भेजा जाएगा।

आज भी निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

(55080, 55029) गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

(55042, 55079) गोरखपुर-बेतिया सवारी गाड़ी
(55073) नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी
(55056, 55055) गोरखपुर-कप्तानगंज सवारी गाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें