फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर रकम उड़ाने वाले पकड़े गए

Sat, 25 Aug 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
arrest shimla
विज्ञापन
कैंपियरगंज। एटीएम कार्ड बदलकर रकम उड़ाने वाले तीन जालसाज कार के साथ पुलिस की पकड़ में आ गए। सीसी टीवी कैमरे की फुटेज और पीड़ितों से पहचान के बाद इनकी संलिप्तता का पुलिस ने पर्दाफाश किया। बीते दिनों पीपीगंज इलाके में पकड़े गए जालसाज से जानकारी के बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में थी। अभी गरोह के कुछ और सदस्य भी पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाड़ा निवासी गीता निषाद 18 अगस्त को कैंपियरगंज पीएनबी के एटीएम से रकम निकालने गई थीं। उनके कार्ड को बदलकर जालसाज ने 17 हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कार से जा रहे हैं, जो संदिग्ध है।

पुलिस ने चेकिंग कर कार से तीन युवकों को पकड़ा। पूछताछ में महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना के सोहरवलिया खुर्द निवासी शिवप्रसाद, नेतवर बाजार निवासी इमरान अली, सिद्धार्थनगर जेल रोड निवासी अशफाक ने जालसाजी में शामिल होना स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें