फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ा युवक

विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश करने से रोकने पर सोमवार को एक युवक सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ गया। इससे आधे घंटे तक यूनिवर्सिटी गेट पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर को दी। मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर ने युवक को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को दिवाली की छुट्टी के बाद यूनिवर्सिटी खुली तो गेट पर रूटीन चेकिंग चल रही थी। दोपहर 1 बजे बाइक पर अपनी एक रिश्तेदार के साथ पहुंचे युवक ने बाइक लेकर कैंपस में घुसने की कोशिश की। सिक्योरिटी गार्ड के रोकने पर युवक उनसे भिड़ गया। युवक ने अपने आप को रसूखदार की तरह पेश करने की कोशिश की, मगर सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी एक ना सुनी और उसे गेट पर बैठाकर इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर को दे दी। चीफ प्रॉक्टर ने युवक को कड़ी फटकार लगाई तो युवक तुरंत तेवर बदलकर माफी मांगने लगा। प्रॉक्टर ने युवक को कैंट पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें