फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल जैसा कमरा, किराया भी कम

Wed, 04 Jul 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
room
विज्ञापन
गोरखपुर। जल्द ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम में होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कमरे सुसज्जित होंगे, सभी में आरामदायक बेड के साथ एलईडी टीवी व फ्रिज उपलब्ध रहेंगे। खास बात यह है कि डिमांड करने पर खाना और नाश्ता भी कमरे में ही हाजिर होगा। शुल्क भी होटल से कम देना होगा। रिटायरिंग रूम को आधुनिक बनाया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक आईआरसीटीसी ने डिजाइन बनाकर रेल प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम को होटल की तरह विकसित करने के लिए बड़े कमरों को छोटा किया जाएगा और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ताकि मुसाफिर बेहतर महसूस करे। पीने के लिए आरओ का पानी निशुल्क उपलब्ध रहेगा। कमरों की रिमॉडलिंग होने के बाद बुकिंग शुल्क में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव है।
आईआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि रिटायरिंग रूम में सस्ती दर पर होटल जैसी सुविधाएं देने की योजना है। कमरों को नया लुक दिया जाएगा। कुछ कमरे बढ़ भी सकते हैं।

विज्ञापन

छह घंटों के लिए बुकिंग पर विचार

यात्रियों को छह घंटों की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विचार चल रहा है। अभी कमरों की बुकिंग 24 घंटे और 12 घंटे के लिए होती है। इसके बाद बुकिंग की अवधि 24 घंटे बढ़ाई जा सकती है लेकिन यात्री को शुल्क का 25 प्रतिशत और जमा करना पड़ेगा।

ऐसे होती है बुकिंग

रिटायरिंग रूम की बुकिंग रेलवे की वेबसाइट पर होती है। बुकिंग कराने वाले यात्री को अपने टिकट का पीएनआर (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) नंबर, नाम, पता का ब्योरा देना होता है। शुल्क एडवांस में ऑनलाइन जमा करना होता है। कमरे खाली रहने पर बुकिंग काउंटर से भी बुकिंग कराई जा सकती है।

विज्ञापन

वर्तमान में रिटायरिंग रूम में उपलब्ध कमरों की श्रेणी और शुल्क (रुपये में)

श्रेणी संख्या शुल्क 24 घंटे शुल्क 12 घंटे
एसी डीलक्स 02 550 350
एसी डबल बेड 04 450 275
एसी सिंगल बेड 01 300 200
नॉन एसी डबल बेड 07 275 175
नॉन एसी सिंगल बेड 03 150 100
कॉमन रूम 01 50 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें