फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या में एक गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 22 Jan 2018 11:04 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। खानतार गांव में हुई गोहत्या के मामले में भवानीगंज पुलिस ने सोमवार को भड़रिया पुल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसकी संलिप्ता उजागर होने पर उसे जेल भेज दिया गया। उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


खानतारा गांव निवासी रजई की गाय 13 जनवरी की रात घर से चोरी हो गई थी। दो दिन बाद कटा सिर व अवशेष नहर में पाए गए थे। पोस्टमार्टम में गाय को धारदार हथियार से काटने की पुष्टि हुई थी। रजई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई सूर्यप्रकाश सिंह की टीम ने भड़रिया पुल के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पूछताछ में उसने अपना नाम अबू शाद निवासी धनखरपुर बताया। पुलिस के मुताबिक उसने चोरी के बाद गाय की हत्या की बात स्वीकारते हुए इसमें अपने पिता हैतुल और बिथरिया के गज्जन दादा के साथ ही दो अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही। भवानीगंज एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गाय की हत्या के मामले में एक आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया है। दो नामजद व दो अज्ञात आरोपियों की अभी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें