फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसआई इंटर कॉलेज बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
खेल दिवस के अवसर पर आयोजित अंडर -14 हॉकी प्रतियोगिता में एमएसआई इंटर कॉलेज ने मौलाना आजाद सेकेंडरी स्कूल को 5-2 गोल से हराकर चैंपियन बना है। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइलन मैच में एमएसआई के अख्तर ने तीन और अहद ने दो गोल दाग टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मौलाना आजाद और स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें मौलाना आजाद ने 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में एमएसआई ने लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी ब्लू को 5 -2 से करारी मात दी। शाम को फाइनल मैच में एमएसआई के अख्तर और अहद के दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने ब्लू टीम पर 5 -2 गोल से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि डिप्टी सीसीएम एनईआर तरुन शुक्ला और जिला विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें