गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज केे पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र और उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला की गिरफ्तारी के साथ ही उन्हें लेकर हर ओर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कॉलेज परिसर की एक कैंटीन में कुछ कर्मचारी नेताओं में भी इसे लेकर बतकही हुई। इनमें से एक ने अपने विश्वस्त सूत्रों का हवाला देकर कहा कि पूर्व प्राचार्य और उनकी पत्नी को इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों से दुत्कार मिली थी। वहां के वकीलों ने पैरवी से साफ इन्कार कर दिया था। इसी वजह से डॉक्टर दंपती को कानूनी सलाह के लिए कानपुर का रुख करना पड़ा। जिस अधिवक्ता के घर डॉक्टर दंपती गए थे, उन्हें तेज तर्रार माना जाता है।