फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर चौरी चौराहा के बीआरसी सेंटर के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र करनैलगंज के चौरी चौराहा के बीआरसी सेंटर के पास लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर निवासी शिवशंकर गोस्वामी के पुत्र कुलदीप गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी कोतवाली देहात क्षेत्र के गोगिया गोसाईपुरवस निवासी राजबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। राजबाबू के परिवारीजन मैकूलाल ने बताया कि दोनों लड़के कटराबाजार स्थित रिश्दातेरी में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बालपुर चौकी प्रभारी सीपी सिंह ने बताया कि वाहन को पकड़ लिया गया है। परिवारीजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें