फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर

Fri, 26 Dec 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। गोंडा–बहराइच मार्ग पर खरगूपुर में मंगलनगर चौराहे के पास शुक्रवार शाम कार की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे से नाराज लोगों ने चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसे में मृत युवक की पहचान पवन कुमार (20) निवासी कौड़िया कोचवा के रूप में हुई है। पवन मंगलनगर में अपने नाना के यहां रहता था। शुक्रवार शाम को वह अपने साथी संजू (25) के साथ मंगलनगर चौराहे पर सामान लेने गया था। तभी बहराइच की ओर से आ रही कार से दोनों को टक्कर लग गई।
सड़क पर जा रही एक महिला भी कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पिपरा बाजार चौकी प्रभारी शशांक मौर्य ने बताया कि हादसे में पवन की मौत हो गई है। अन्य दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें