फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन में प्रशासन के साथ आमजन की भी अहम भूमिका : मंडलायुक्त

Fri, 26 Dec 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर के अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विध
विज्ञापन
गोंडा। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती बृहस्पतिवार को जिलेभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। रुपईडीह विकासखंड के फरेंदा शुक्ल गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सुशासन केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भी समान रूप से महती भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका, विधायिका और जनप्रतिनिधियों के साथ समाज का सहयोग सुशासन की बुनियाद है। मंडलायुक्त ने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए नाबालिगों को वाहन न चलाने, गन्ने की ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगवाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता को जरूरी बताया।
विधायक बावन सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण परमाणु विस्फोट के जरिए विश्व को भारत की शक्ति का अहसास कराया। आरबी सिंह बघेल, डॉ. शैलेंद्रनाथ मिश्र, राजेश बड़ौरिया, केके श्रीवास्तव, राजकुमार दुबे व हरिनारायण शुक्ल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अन्नू देवी व संचालन शिक्षक दुर्गेश पाठक ने किया। इस मौके पर सूर्य नारायण तिवारी, बीडीओ अभय कुमार सिंह, राजेश सिंह, बद्री प्रसाद शुक्ल, वीरेंद्र राव, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे। नगर में भाजपा के जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, वंदना जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं चाय का वितरण किया।
भाजपा कार्यालय में फोटो प्रदर्शनी
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर संदीप पांडेय, नीरज मौर्य, विद्याभूषण द्विवेदी, शशांक मिश्र आदि मौजूद रहे।
जयंती पर याद किए पूर्व प्रधानमंत्री
परसपुर/तरबगंज/माधोपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर 13 के ‘अटल पार्क’ में उनकी आदमकद कांस्य प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह, चेयरमैन वासुदेव सिंह, सूरज सिंह, पिंकू सिंह, रामसुंदर पांडेय, रोहित सिंह, आदर्श शुक्ल, मो. इरफान आदि मौजूद रहे।

तरबगंज संवाद के अनुसार, विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने अटल जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर आशीष दूबे, अमरेश तिवारी, अनुज शुक्ल, शिवम सिंह राजा आदि मौजूद रहे। माधोपुर संवाद के अनुसार, भदैया में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा व सम्मान के साथ अटल जी याद किए गए। अर्जुन तिवारी, विश्राम सागर गोस्वामी, आनंद शुक्ल आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें