फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज-लखनऊ मार्ग पर जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम रेवांरी के मजरा त्रिलोचन पुरवा निवासी राजकुमार (35) रविवार को साइकिल से अपने ससुराल ग्राम दूदी गया था। वहां से सोमवार की सुबह वह साइकिल से अपने घर लौट रहा था।
वह जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा तो बैरियर बंद था। जब बैरियर खुला तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंभुआ पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार गंगवार ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से राजकुमार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें