फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अमरनाथ एक्सप्रेस से गिरा युवक, अप ट्रैक पर ट्रेन से टकराकर मौत

Thu, 23 May 2024 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रांत के लुधियाना से भाई संग लौट रहा था चिरंजीवी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


बभनान (गोंडा)। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड के बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच नगर पंचायत बभनान के पटेल नगर वार्ड के समीप अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक गिर गया। उसकी अप ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने भाई के संग पंजाब के लुधियाना से लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गौर थाने के बभनान चौकी प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि स्टेशन मास्टर गौर के मेमो से सूचना मिली कि बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच पटेल नगर वार्ड के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई है। बताया कि आस-पास के लोगों से मृतक की पहचान कराने में जुटे थे। इसी बीच बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी ऋषिकेश चौहान मौके पर पहुंचा और उसने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई चिरंजीवी (18) पुत्र चतुरी चौहान के रूप में की। उसने बताया कि दोनों भाई पंजाब प्रांत के लुधियाना में रहकर मजदूरी करते थे। वह अपने भाई के साथ लुधियान से अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहा था। बभनान रेलवे स्टेशन के समीप उसका भाई ट्रेन से गिर गया। जिससे अप ट्रैक से गुजर रही ट्रेन से टकराने से उसकी मौत हुई है। बताया कि हादसे के बाद उसने चेन पुलिंग करने का प्रयास किया। मगर ट्रेन नहीं रुकी। बस्ती पहुंचने के बाद वहां से आया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें