फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जन्मोत्सव के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली के मंडेनाला के पास निहाल पुरवा में बुधवार देरशाम करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, युवक चचेरे भाई के जन्मोत्सव के दौरान डीजे लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब सात बजे निहाल पुरवा निवासी राकेश कुमार के भाई के बेटे का जन्मोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच राकेश का बेटा हिमांशु कुमार (18) डीजे लगाने लगा और करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज अविनाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें