फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। तालाब में सिंघाड़ा की फसल देखने गया युवक नाव सहित तालाब में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने तालाब में युवक की तलाश की जिसमें युवक मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरिशंकर सोनी ने बताया कि विशाल पांडेय (23) पुत्र अजय कुमार पांडेय निवासी नरौरा भर्रापुर गांव के बगल लमुईया तालाब में नाव लेकर गया था। सिंघाड़ा निकालने के दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। गांव वालों की मदद से तालाब से विशाल को निकाला गया। जिसे इलाज के लिए ले जाया गया मगर रास्ते मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। शव पीएम के लिए नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें