फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विशनागा गांव के समीप तालाब के पास से गुजर रहे एक युवक का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया और उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। लोगों ने उसका शव उतराता देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के विशनागा गांव के रहने वाले राजदेव शर्मा का बेटा मनोज कुमार शर्मा (30) बुधवार की सुबह बारिश के दौरान नित्य क्रिया के लिए घर से निकला था। वह गांव से कुछ दूरी पर गया था। वहां तालाब के पास से गुजरते समय उसका पैर फिसल गया और तालाब के गहने पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद जब लोगों ने उसका शव उतराता देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों ने से जानकारी ली। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें