इटियाथोक (गोंडा)। बड़का तालाब में शुक्रवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को बताया कि ग्राम बकठोरवा का रहने वाला श्यामलाल (35) पुत्र रामसूरत शुक्रवार को गांव के ही बड़का तालाब पर गया था। वहां उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना श्यामलाल के चाचा शिवनारायण ने थाने पर दी। बताया कि शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।