फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के भाई की चाकू से गोदकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। बल्लीपुर गांव में बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर शुक्रवार की देर रात मनचले युवक ने किशोरी के भाई की चाकू से गोद डाला। उसे सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के हत्या की सूचना पर गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह मनकापुर-मसकनवां मार्ग जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी से पिछले तीन माह से बल्लीपुर हतवा गांव का रहने वाला एक युवक छेड़खानी करता था। आरोपी युवक किशोरी को अपने साथियों संग अक्सर रास्ते में रोक लेता था। किशोरी के चाचा ने बताया कि गुरुवार को आरोपी युवक उनके घर पर आ धमका और भतीजे राहुल पासवान (20) को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बताया कि शुक्रवार की शाम एक युवक उनके घर पर आया और बहाने से उनके भतीजे को बाइक पर बिठाकर अपने साथ बल्लीपुर बाजार में एक चाय की दुकान पर ले गया। जहां पर आरोपी सुमित्रा नंदन पहले से ही अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था। किशोरी के चाचा के मुताबिक राहुल की उससे कहासुनी हो गई। इसी पर सुमित्रा नंदन ने चाकू से राहुल को गोद डाला। राहुल को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को मनकापुर-मसकनवा मार्ग जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम हीरालाल, सीओ रामभवन यादव, तहसीलदार मिश्रीसिंह चौहान, नायब तहसीलदार मदनमोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण माने और जाम समाप्त हो सका। मामले में राहुल की मां ने कोतवाली मनकापुर में सुमित्रानंदन समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले व साजिश व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे में ही हत्या की धारा तरमीम कर दी गई है। आरोपी सुमित्रा नंदन को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। अल्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

समझौता कराने को आरोपी के परिवार की महिलाओं ने बोला हमला
राहुल के बाबा रामआधार ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस गांव से वापस चली गई। इसके बाद हत्या आरोपी के परिवार की आधा दर्जन महिलाएं डंडा लेकर उनके घर आ धमकीं और समझौता करने की धमकी देते हुए हमलावर हो गईं। इसकी जानकारी लगते ही पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए और हमलावर महिलाओं को खदेड़कर भगा दिया।
पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम
शनिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद राहुल का शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। वहीं पूरा गांव शोक में डूब गया। रात होने के कारण घर वालों ने शव अंतिम संस्कार नहीं किया। इसलिए पुलिस पूरी रात गांव में डेरा डाले रही। रविवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच बल्लीपुर के समीप स्थित मनोरमा नदी के पास परिवार के लोगों ने राहुल के शव को दफना कर अंतिम संस्कार किया।
राहुल के चाचा को भी चाकू मारने का किया था प्रयास
आरोपी ने राहुल के के चाचा घनश्याम को 15 दिन पूर्व इसी मामले को लेकर चाकू मारने का असफल प्रयास किया था। तब किसी तरह भाग कर उन्होंने जान बचाई थी। राहुल के चाचा घनश्याम ने कोतवाली मनकापुर में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर भी दी थी। राहुल के चाचा का आरोप है कि पुलिस मामले कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की होती तो राहुल की हत्या न होती।
इकलौता बेटा था राहुल
भूमिहीन राहुल घर का अकेला बेटा था। उसके पिता रामविलास पासवान की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी तीन बहन हैं बड़ी बहन रेखा (32) की शादी आठ साल पहले व निशा (27) की शादी चार साल पहले हो चुकी है। एक छोटी बहन खुशबू (16) व मां मैना देवी के साथ राहुल रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें