फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक को कार से अगवा कर नकदी व मोबाइल लूटा

Tue, 26 Nov 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-डेहरास मार्ग पर रविवार रात कार सवार बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर दो हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली निवासी अभिमन्यु तिवारी नगर कोतवाली क्षेत्र में जय जयरामपुरवा निवासी अपने बहनोई संतोष तिवारी के घर आए थे। रविवार रात नौ बजे वह एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने गए थे। तभी गोंडा-डेहरास मार्ग पर गणेश उत्सव लॉन के पास काली कार से पांच बदमाश पहुंचे और अभिमन्यु को अगवा कर लिया। कार में ही धमकाकर दो हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी समाधि स्थल के पास बदमाश उन्हें कार से उतारकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि एसपी से मामले की शिकायत की गई है। एसपी के आदेश पर सीओ सौरभ वर्मा व प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर छानबीन की जा रही है।

एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें