फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण के संकल्पों से भरी सपनों की उड़ान

विज्ञापन
फोटो- 19- गोंडा के डायट में महिला दिवस पर शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें नारी सशक्तीकरण के संकल्पों के साथ तरक्की की उड़ान महिलाओं ने भरी। जिले में अनन्ता इवेंट के रूप में मनाया गया। महिला कल्याण विभाग ने शहर के मालवीय नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। डायट में सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन व केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के समन्वयक अनिल कुमार द्विवेदी ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। मालवीय नगर के कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देते हुए महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह ने कहा कि कोई भी सीमा महिलाओं व बालिकाओं को रोक नहीं सकती है, उनकी आपकी सीमाएं अनंत है, जिससे हम संघर्ष करके हर मुकाम पा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक काली प्रसाद मिश्रा ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जेपी यादव व जिला समन्वयक राजकुमार आर्य ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्या पुष्पा मिश्रा, चाइल्ड लाइन के प्रभारी आशीष मिश्रा, प्रभारी सेंटर मैनेजर दीपशिखा शुक्ला, केसवर्कर स्वाती पांडेय व निधि त्रिपाठी ने संबोधित किया। स्टाफ नर्स विनीता पांडे, शिक्षिका शकुंतला पांडे, पूनम शर्मा, शशि पांडे, दिव्या श्रीवास्तव, आरती शुक्ला, रेनू श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, मंजू, रेणुका श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी शुक्ला, सुधा, सिद्धनाथ पाठक आदि मौजूद रहे।
वेबनॉर महिलाओं ने साझा किये विचार
मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय वेबनॉर में जनपद की महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी की उपस्थिति में राज्य स्तरीय वेबनॉर में समाजसेवी सरस्वती तिवारी, विशुनपुरा की विनीता पाल व फूलकुमारी उर्फ जूली पांडेय शामिल हुईं। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य शिखा त्रिपाठी द्वारा महिला थाना इंचार्ज पूनम यादव, जिला महिला चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. सुवर्णा कुमार, एक सेवा संस्था की संचालिका साक्षी अरोड़ा, चाइल्डलाइन की लेखाकार अर्चना झा, एसजेपीयू की आरक्षी बबिता सिंह, मोतीगंज की आरक्षी अनीता वाजपेई, को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें