फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित मातृत्व दिवस पर चिहिंत हुई हाई रिस्क प्रेग्नेंसी

विज्ञापन
फोटो-6 गोंडा के जिला महिला अस्पताल में गर्भवती को परामर्श देती डॉ. माधुरी तिवारी। (संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल के साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवतियों की प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी) से जुड़ी जांच की गई। परीक्षण में कई महिलाओं को एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) में चिह्नित कर उनकी निगरानी में विशेष सतर्कता बरतने की ताकीद भी डाक्टरों ने दी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस केसरी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आईं गर्भवतियों की चिकित्सकों ने प्रसव पूर्व से जुड़ी यूरिन , ब्लड प्रेशर, मधुमेह, सिफलिस, हीमोग्लोबिन व पेट से जुड़ी अन्य जरूरी मेडिकल जांच कर उनका चिकित्सकीय परीक्षण भी किया।
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने, गर्भवती की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, प्रसव पूर्व जांच एवं उन्हें समय पर उचित इलाज मुहैया कराने के लिए यह दिवस प्रत्येक माह की नौ तारीख को मनाया जाता है। इस दिवस पर चिकित्सालय पर तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच करती हैं। बुधवार को गर्भवती महिलाओं की जांच के बाद उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) वाली महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें दवाओं के साथ दी जाने वाली जरूरी चिकित्सीय व पोषण परामर्श के साथ ही संतुलित खान-पान व आयरन की गोली खाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें