गोंडा। उमरी बेगमगंज क्षेत्र के अमौठी गांव की रहने वाली एक महिला का शव संदिग्ध हालात में उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी शाहजहांं (34) पत्नी आरिफ का शव उनके घर के कमरे में बुधवार रात संदिग्ध हालात में छत के हुक से लटका मिला। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शाहजहां के पति आरिफ मुंबई में मजदूरी करते हैं। उन्हें फोन से सूचना दी गई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शाहजहां के पिता वाजिद अली निवासी बरौली ने जानकारी दी है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। एक साल पहले भी शाहजहां ने जान देने की कोशिश की थी। मगर घरवालों ने बचा लिया था। शाहजहां के चार बच्चे हैं।