फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, हाईवे किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज में गोंडा-लखनऊ मार्ग के किनारे सरयू पुल के पास 35 वर्षीय महिला की हत्या कर फेंका गया शव मिला है। शव अर्धनग्न हालत में मिला है और मृतका के चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे गोंडा लखनऊ मार्ग के किनारे सरयू पुल के समीप राहगीरों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन कर नमूने लिए।
इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि किसी अन्य जगह से महिला की हत्या कर शव वहां फेंकना प्रतीत हो रहा है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें