फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल महिला ने तोड़ा दम, सात लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बटौरा बख्तावर में जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बटौरा बख्तावर निवासी संदीप सिंह व गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने संदीप सिंह की मां विजयलक्ष्मी सिंह 50 वर्ष पर लाठियों से वार कर दिया।
घायल महिला को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। शनिवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका विजयलक्ष्मी सिंह के पुत्र संदीप सिंह निवासी निवासी ग्राम बटौरा बख्तावर की तहरीर पर सात लोगों सत्येंद्र सिंह, किशन सिंह, उमेश प्रताप, सुनील सिंह, अनुज सिंह, अभिषेक सिंह, संजीत सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें