फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसयूवी की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। रगड़गंज के नग्रसेन चौराहे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। चालक एसयूवी मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस एसयूवी को कब्जे में लेकर चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन

उमरीबेगमगंज के मुकुंदपुर कुल्हारी टिकुर निवासी बलवंत विश्वकर्मा अपनी पत्नी सुनीता (40) के साथ रविवार को बेलसर के पास थानपुरवा में अपने फूफा बिंद्रा के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। सोमवार सुबह एक बजे उनकी पत्नी सुनीता अपनी बहन से मिलने रगड़गंज बाजार जा रही थीं। नग्रसेन चौराहे पर एसयूवी की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेलसर सीएचसी पहुंचाने पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मगर वहां से सुनीता को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। रास्ते में ही सुनीता की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि एसयूवी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें