फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रामशंकर हत्याकांड में आरोपी महिला गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज के खाले शीशव गांव में भूमि विवाद में हथगोला मारकर रामशंकर (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला सीतापती को गिरफ्तार किया है। उसके पति व बेटों की तलाश की जा रही है। इस मामले में संरक्षण देने वाले नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि हत्याकांड में आरोपी सीतापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में पता चला कि वर्ष 2005 में कुएं में बच्चा गिरने के मामले में आरोपी दंपती भगवती प्रसाद व सीतापती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दंपती जेल भेजे गए थे। कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी दंपती हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अब तक नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। भगवती प्रसाद व उसके बेटों श्रवण व अंजनी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें